गुमला: फिसलन भरी सड़क पर स्कूटी अनियंत्रित होकर गिरी, दो घायल; एक का पैर टूटा
Gumla, Gumla | Jul 5, 2026 चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिमला बर टोली गांव निवासी निवासी 55 वर्षीय थॉमस मिंज और पुनीत बड़ा सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। दोनों का इलाज सदर अस्पताल गुमला में चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह थॉमस और पुनीत स्कूटी से कंचोडा गांव जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में फिसलन वाली मिट्टी पर स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और दोनों सड़क पर गिर पड़े।