विष्णुगढ़: विष्णुगढ़, टाटीझरिया और दारू प्रखंड में थमी विकास की रफ्तार, मांगों को लेकर मनरेगा कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
विष्णुगढ़, टाटीझरिया और दारू प्रखंड में थमी विकास की रफ्तार, मांगों को लेकर मनरेगा कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर। झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के आह्वान पर विष्णुगढ़, टाटीझरिया और दारू के मनरेगा कर्मी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। गत 12 मार्च से जारी इस आंदोलन के कारण क्षेत्र में मनरेगा के तहत संचालित सभी विकास योजनाए ठप है।