सगड़ी: नौबरार तुर्कचारा में मतदाता सूची सत्यापन के दौरान दो पक्षों में हुई मारपीट, प्रधान पति सहित 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Sagri, Azamgarh | May 25, 2026 आजमगढ़ के महराजगंज थाना क्षेत्र के नौबरार तुर्कचारा में पंचायत चुनाव की मतदाता सूची सत्यापन के दौरान मारपीट का मामला सामने आया है । एक पक्ष के प्रार्थनापत्र पर छह लोगों के विरुद्ध रविवार देर रात नामजद मुकदमा पंजीकृत किया गया । गांव के पंचायत चुनाव मतदाता सूची में अनियमितता को लेकर गांव के कुछ लोगों द्वारा खंड विकास अधिकारी महराजगंज को शिकायत दर्ज कराई थी ।