बांसवाड़ा: भीलवन-शाहपुरा मार्ग बंद, शाहपुरा नाला पुल रात भर से पानी में डूबा
बीते दो दिनों से जिले मे हो रही लगातार तलवाड़ा पंचायत समिति के अंतर्गत भीलवन ग्राम पंचायत भीलवन -शाहपुरा मार्ग पर स्थित शाहपुरा नाला पुल पर बुधवार बीती रात से ही पानी की चादर चढ़ी हुई है। ऐसे में भीलवन और शाहपुरा का संपर्क कट चुका है। गुरुवार शाम 5 बजे तक शाहपुरा नाला पुल पर आपार जल राशि बहने से लोगों को खासी परेशानी हुई।