हनुमानगढ़: टाउन व जंक्शन में बारिश से जलभराव के कारण नागरिक परेशान, आप कार्यकर्ताओं ने टाउन नगर परिषद में किया प्रदर्शन
हनुमानगढ़ टाउन नगर परिषद परिसर में आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को नगर परिषद प्रशासक एवं एडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने जंक्शन-टाउन शहर के मुख्य नालों और सीवरेज लाइनों की सफाई की मांग की है। टाउन व जंक्शन दोनों शहरों में बारिश से हो रहे जलभराव के कारण शहर के लोग परेशान हैं इन्हीं मांगों को लेकर ज्ञापन सोपा गया।