जमुई जिले में गुरुवार शाम करीब 4:30 बजे अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में घने बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश के कारण कई इलाकों की सड़कें जलमग्न हो गईं, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, लंबे समय से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली।