गोपालगंज: भोरे में महिला हत्या मामले में पुलिस ने 8 को किया गिरफ्तार, 24 नामजद व 150 अज्ञात पर FIR दर्ज
गोपालगंज भोरे थाना क्षेत्र के महरादेउर गांव में महिला हत्या के बाद भड़की हिंसा और पुलिस पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है घटना के बाद सड़क जाम, सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ और पुलिस टीम पर हमले के आरोप में अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.