खनियाधाना: *शिवपुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बामौरकलां थाना ने ललितपुर से 7 साल से फरार स्थाई वारंटी को दबोचा*
बामौरकलां पुलिस ने बुधवार शाम 7:00 बजे प्रेस नोट जारी कर सूचना दी कि थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रकरण क्रं. 81/2019 में 7 साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी रामेश्वर यादव को ललितपुर (उ0प्र0) के राजघाट बस स्टैण्ड से गिरफ्तार किया गया।पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में जिले में फरार वारंटियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।