उधवा: शिक्षक की नौकरी के नाम पर ₹7 लाख की ठगी, राधानगर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
शिक्षक की नौकरी दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से सात लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। मामले को लेकर राजमहल थाना क्षेत्र के पिपर जोरिया गांव निवासी आनंद कुमार यादव ने राधानगर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर केस दर्ज कर आरोपी सामेद मोमिन को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।