कायमगंज: गांव सिकंदरपुर अगू नगला भूड़ में खेत में रखे गेहूं के ढेर में लगी आग, थ्रेसर के कटर से निकली चिंगारी बनी वजह, भारी नुकसान
कम्पिल के गांव सिकंदपुर अगू नगला भूड़ निवासी विजय सिंह ने खेत में अपनी 5 बीघा गेहूं की फसल की थ्रेसरिंग के लिए गेहूं का ढेर खेत में ही लगवा रखा था। शुक्रवार शाम को जब ट्रैक्टर थ्रेसर लेकर पहुंचा। तो चालक मशीन के कटर में धार लग रहा था। इसी दौरान कटर से एक चिंगारी निकली और सूखे गेहूं के ढेर पर जा गिरी। गेहूं के ढेर में देखते ही देखते आग लग गई। भारी नुकसान हुआ।