बांसवाड़ा: सन्मति नगर क्षेत्र में पार्क की जमीन पर अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, नगर परिषद ने अतिक्रमण किया ध्वस्त
शहर में सार्वजनिक भूमि पर किए जा रहे अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए सन्मति नगर क्षेत्र में पार्क की जमीन पर किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के आधार पर की गई।जानकारी के अनुसार कॉलोनीवासियों ने शिकायत दर्ज कराई थी।