अररिया: सहनी टोल में चोरों ने एक किसान के खलिहान से मक्का की चोरी की, पीड़ित किसान ने थाने में दिया आवेदन
Araria, Araria | Jun 19, 2026 अररिया आरएस -आरएस थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-4 स्थित सहनी टोल में चोरों ने एक किसान के खलिहान से मक्का चोरी कर ली है।पीड़ित किसान प्रदीप कुमार सहनी ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। किसान ने पुलिस को बताया कि वे खेत से मक्का लाकर घर के बगल में सुखाने के लिए रखे थे। सुखाने के बाद मक्का को बोरी में भरकर खलिहान में रख दिया था।