सीतापुर: रेलवे कॉलोनी के आवासीय परिसर के जंगल में अचानक लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी के आवासीय परिषद में बने जंगल में अचानक भीषण आग लग गई थी। मामले की जानकारी कॉलोनी में रहने वाले लोगों को हुई तो इलाके में हड़कम्प मच गया था। मामले की सूचना फायर ब्रिगेड को दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड कड़ी मशक्कत के बाद फायरफाइटर के द्वारा आग पर काबू पाया गया है।