कांके: समाहरणालय में उपायुक्त ने पहाड़ी मंदिर, जगन्नाथ मंदिर और दिउड़ी मंदिर में चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यों की समीक्षा की
Kanke, Ranchi | Jul 2, 2026 समाहरणालय में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने पहाड़ी मंदिर, जगन्नाथ मंदिर और दिउड़ी मंदिर में चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यों की समीक्षा की। बुधवार की रात करीब दस बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया गया कि उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने निर्माण एजेंसियों को कार्यस्थलों पर सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने, श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।