कटनी नगर: कटनी में राहगीरी डे: स्वच्छता और फिटनेस का जनआंदोलन, 'मेरा शहर-मेरी जिम्मेदारी' के साथ स्वच्छ कटनी का संकल्प
कटनी में नगर पालिक निगम द्वारा आयोजित “राहगीरी डे” कार्यक्रम में रविवार सुबह शहरवासियों ने स्वच्छता, स्वास्थ्य और मनोरंजन का अनूठा संगम देखा। नेहरू वार्ड स्थित हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।