गोरखपुर: तीन दिवसीय दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में लगाया जनता दर्शन, सुनी लोगों की फरियाद
अपने तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सुबह जनता दर्शन का आयोजन गोरखनाथ मंदिर के दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में आयोजित किया। जिसमें सैकड़ो की संख्या में पहुंचे फरियादियों की मुख्यमंत्री ने बारी बारी से फरियाद सुनी और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाए।