गोरखपुर: गोरखनाथ मंदिर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गौ सेवा करते हुए तस्वीरें मीडिया को की गई साझा
अपनी दिनचर्या के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सुबह गोरखनाथ मंदिर में बने हुए गौशाला में गौ सेवा किया। मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से गाय व बछड़ों को गुड़ व चारा खिलाया। पिछले कई दशकों से मुख्यमंत्री की दिनचर्या में यह काम शामिल है मुख्यमंत्री बनने के बाद भी जब भी वह गोरखपुर में रहते हैं तो इस काम को जरूर करते हैं।