गोरखपुर: गंभीर नाथ प्रेक्षागृह में मुस्लिम नौजवान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सुनाई रामचरित्र मानस की चौपाई
मुस्लिम नौजवान के मुंह से रामचरितमानस की चौपाइयां सुनकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काफी खुश दिखे और नौजवान को शाबाशी दिया। गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में दिव्या कला और कौशल प्रदर्शनी का मुख्यमंत्री अवलोकन कर रहे थे। तभी एक दृष्टि बाधित मुस्लिम नौजवान द्वारा उन्हें रामचरितमानस की चौपाइयां गाकर सुनाई गई। मुख्यमंत्री सुनकर काफी खुश हुए और नौजवान को शाबाशी दिया।