गोरखपुर: यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सूरज यादव के जिले में प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सूरज यादव का जनपद में प्रथम आगमन पर कांग्रेसियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत के बाद यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सूरज यादव ने मिडिया से बातचीत के दौरान कहा कि जनपद में कांग्रेस को युवाओं के साथ मजबूत करके भारत के संविधान को बचाने की लड़ाई लोकतांत्रिक तरीके से लड़ी जाएगी।