अशोकनगर में रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर शहर में होलिका दहन की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। इस वर्ष शहर में लगभग 70 से अधिक स्थानों पर होलिका दहन का आयोजन किया जाएगा। विभिन्न समितियां अपने-अपने स्तर पर तैयारियों में जुटी हुई हैं। शहर के हृदय स्थल गांधी पार्क चौराहे पर भी हर वर्ष की तरह इस बार भव्य होलिका दहन होगा।