नबीनगर: नवीनगर में पुनपुन नदी पर बढ़ता संकट, अस्तित्व बचाने की उठी मांग
औरंगाबाद जिले के नवीनगर बाजार क्षेत्र में बिहार की महत्वपूर्ण पुनपुन नदी प्रदूषण और अतिक्रमण की मार झेल रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार बाजार के होटल-ढाबों का बचा हुआ भोजन, प्लास्टिक, पॉलिथीन और गंदा पानी सीधे नदी में डाला जा रहा है। वहीं शहर का कचरा और नालों का गंदा पानी भी नदी में गिरने से स्थिति गंभीर होती जा रही है। नदी किनारे बढ़ते अतिक्रमण से इसका प्रा