मंझनपुर: उदयन सभागार में मंडलायुक्त ने प्रभारी मंत्री के निर्देशों की की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
कौशाम्बी। मंडलायुक्त प्रयागराज सौम्या अग्रवाल ने शनिवार को उदयन सभागार में आयोजित बैठक में माननीय प्रभारी मंत्री द्वारा जिला प्रशासनिक समन्वय समिति की बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की। इस दौरान विभिन्न विकास परियोजनाओं एवं जनहित से जुड़े कार्यों की प्रगति पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।