#BREAKINGNEWS: गौरव सिंह बने औरंगाबाद सदर अनुमंडल पदाधिकारी, संतन सिंह का हुआ तबादला।
इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जो बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले से जुड़ी है। बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग हुआ है। कई जिलों में नए डीटीओ और एसडीओ की तैनाती की गयी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी की है।
पटना के वरीय उप समाहर्ता विनय कुमार को सुपौल, वीरपुर का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। पटना-मसौढ़ी के भूमि सुधार उप समाहर्ता कोमल किरण को किशनगंज का जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) बनाया गया है। वही उद्योग विभाग के उप सचिव डॉ प्रेरणा सिंह को गोपालगंज का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। गौरव सिंह को औरंगाबाद अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है।