जमुई: नारडीह में राधा-कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ के लिए भव्य कलश यात्रा निकाली गई
Jamui, Jamui | Apr 28, 2026 सदर प्रखंड के नारडीह गांव में मंगलवार 3 बजे के करीब श्री श्री 108 राधा कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा सह श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के अवसर पर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा नारडीह से महिसौड़ी चौक, कचहरी चौक होते हुए हनुमान घाट कल्याणपुर पहुंची, जहां 251 कन्याओं व महिलाओं ने विधि-विधान से जल भरा। कोलकाता से आई झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।