बांगरमऊ: उन्नाव में धू-धूकर जले 25 घर और 25 मशरूम फार्म, बांगरमऊ के मलहन पुरवा गांव में हुए हादसे में 70 लाख का नुकसान
उन्नाव के बांगरमऊ तहसील के फरीदपुर कट्टर स्थित मलहन पुरवा गांव में गुरुवार शाम 5:00 बजे के करीब भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग छेदीलाल के घर से शुरू हुई और गैस सिलेंडर फटने से तेजी से फैल गई। इस हादसे में करीब 25 घर और 25 मशरूम फार्म जलकर राख हो गए। लगभग 70 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई। उस समय गांव के अधिकांश लोग खेतों में