बाह: पिनाहट में गिट्टी से भरा ओवरलोड ट्रक पलटा, बाइक सवार बाल-बाल बचा
आगरा के पिनाहट थाना क्षेत्र में राजाखेड़ा मार्ग पर रविवार सुबह गिट्टी से भरा ओवरलोड ट्रक सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे में एक बाइक सवार ट्रक की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। सुबह 11 बजे प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया चालक को नींद की झपकी आने से ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि राजस्थान ब