भोगांव: बेवर क्षेत्र में SOG टीम ने सट्टा माफिया को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देश पर सट्टा माफियाओं के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। वहीं SOG टीम ने बेवर क्षेत्र के मोटा रोड पर छापेमार कार्रवाई करते हुए सट्टे की खाईबाड़ी करने वाले एक युवक नरेंद्र यादव को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से सट्टे की पर्ची और हजारों रुपए बरामद कर कार्रवाई करने का काम किया है।