कोठी महल: श्री महाकाल महालोक त्रिनेत्र कंट्रोल रूम स्थित मीटिंग हॉल में श्रावण महोत्सव-2026 के लिए कलाकारों के आवेदनों का परीक्षण
उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा आयोजित 21वें श्रावण महोत्सव-2026 के लिए प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों का चयन समिति ने बुधवार को परीक्षण किया। गायन, वादन एवं नृत्य प्रस्तुतियों हेतु 27 मई से 10 जून तक आमंत्रित किए गए आवेदनों में कुल 317 आवेदन प्राप्त हुए। समिति ने श्री महाकाल महालोक त्रिनेत्र कंट्रोल रूम स्थित मीटिंग हॉल में सभी आवेदनों का विस्तृत