जगाधरी: पिछले साल की तरह इस साल भी 24 से 72 घंटे के अंदर किसान के खाते में आएगी फसल की पेमेंटः कृषि मंत्री चौधरी कंवरपाल
कृषि मंत्री चौधरी कंवरपाल ने बताया कि अभी तक मंडियों में गेहूं की आवक आनी शुरू नहीं हुई है। आने के बाद 24 से 72 घंटे के अंदर किसान की फसल का भुगतान उसके खाते में कर दिया जाएगा। आढती एसोशिएशन की हड़ताल को लेकर उन्होंने कहा कि उन्होंने अखबार में पढ़ा है अगर उनके पास आएंगे तो उनका भी समाधान किया जाएगा। किसी को खरीद करने में परेशानी नहीं होगी।