धनौरा: गजरौला के गांव दरियापुर बुजुर्ग निवासी छात्र की हुई मौत, परिवार दर-दर भटक रहा, SP से की शिकायत
गजरौला चार माह पूर्व पुत्र की मौत के मामले में पीड़ित को न्याय नहीं मिल सका है। पीड़ित पिता ने एसपी को शिकायती पत्र भेजकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। क्षेत्र के दरियापुर बुजुर्ग गांव निवासी गुरविंद्र का 21 वर्षीय बेटा विकास बीटेक का छात्र है। एक अक्टूबर को वह अपने दोस्तों के साथ गया था।