मुज़फ्फरनगर: 4 राज्यों का मोस्ट वांटेड, 10 से ज्यादा नाबालिगों के अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी सतपाल उर्फ सत्तू की मौत, जेल से था फरार
पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ 4 राज्यों का मोस्ट वांटेड अपराधी सतपाल उर्फ सत्तू इलाज के दौरान मौत के घाट उतर गया।सत्तू पर 10 से अधिक नाबालिग लड़कियों के अपहरण,दुष्कर्म व गैंगरेप समेत करीब 30 मुकदमे दर्ज थे। वह फरवरी 2026 में जालंधर जेल से फरार हुआ था।मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने अपहृत नाबालिग को सकुशल बरामद किया,आरोपी के कब्जे से हथियार व फर्जी दस्तावेज बरामद किये