कांके: कांके रोड स्थित पुलिस लाइन में एसएसपी ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को दिये दिशा-निर्देश, रेनकोट भी बांटे
Kanke, Ranchi | Jul 14, 2024 कांके रोड स्थित पुलिस लाइन में एसएसपी चंदन सिन्हा ने ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को कई दिशा निर्देश दिये। साथ ही एसएसपी ने ट्रैफिक पुलिस के जवानों के बीच रेनकोट का वितरण किया, ताकि बरसात में बिना भींगे सभी ड्यूटी कर सके।