बक्सर जिला पेंशनर एसोसिएशन का प्रथम जिला सम्मेलन पुराना अस्पताल परिसर में रविवार को 2:00 बजे अपराह्न में आयोजित किया गया। सम्मेलन में पेंशनरों की समस्याओं पर चर्चा की गई। सरकार से मांग की गई कि 5 वर्ष पर 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी करते हुए 85 वर्ष में 100 प्रतिशत पेंशन वृद्धि का प्रावधान किया जाए। सम्मेलन में नई कमेटी का गठन किया गया।