परबत्ता: फर्जी आवास प्रमाण पत्र मामले में परबत्ता थाने में प्राथमिकी दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
परबत्ता अंचल कार्यालय के पत्रांक 1492, दिनांक 20 मई 2026 के आलोक में फर्जी आवास प्रमाण पत्र तैयार करने एवं कथित रूप से ब्लैकमेल करने के मामले में परबत्ता थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामला नूरपुर निवासी मोहम्मद खलील अहमद, पिता मो. इस्माइल से संबंधित बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहम्मद खलील अहमद ने अंचल कार्यालय में आवेदन देकर शिकायत की