जगदीशपुर: जगदीशपुर अनुमंडल अस्पताल के समीप से अज्ञात महिला का शव बरामद, इलाके में मची सनसनी
आरा-मोहनिया एनएच-319 पर जगदीशपुर थाना क्षेत्र स्थित अनुमंडलीय अस्पताल के समीप आज सोमवार की सुबह एक महिला का शव सड़क किनारे मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी जगदीशपुर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे