जमुआ: विधायक मंजू कुमारी ने मंत्री दीपिका पांडेय से की मुलाकात, ग्रामीण सड़कों के निर्माण में तेजी लाने की मांग की
Jamua, Giridih | Apr 8, 2026 जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने बुधवार शाम 5 बजे झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं से मंत्री को अवगत कराया। विशेष रूप से ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग एवं पंचायती राज विभाग से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।