कटनी ग्रामीण: 40 KM दूर खरीदी केंद्र पर किसान भड़के, पटेहरा तिराहे पर चक्का जाम, रीठी में खुलेगा नया केंद्र
कटनी जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां खरीदी केंद्र की दूरी को लेकर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज़ किसानों ने सड़क पर उतरकर चक्का जाम कर दिया, जिसके बाद प्रशासन को झुकना पड़ा और अब रीठी में नया खरीदी केंद्र खोलने का आदेश जारी कर दिया गया है। कटनी जिले के रीठी तहसील क्षेत्र में आज किसानों का आक्रोश खुलकर सामने आया।