मथुरा: लेन-देन के विवाद में नया मोड़, मां ने बेटे के विरोधी पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, मुकदमा दर्ज
वृन्दावन के कैलाश नगर और गौरा नगर निवासी दो पक्षों के बीच चल रहा विवाद अब गंभीर मोड़ ले चुका है। पूर्व में हुए पुलिसिया जांच में निर्दोष पाए गए बृजेश शर्मा की मां ने अब विपक्षी बिजेंद्र उर्फ पप्पू पर छेड़खानी और दुष्कर्म के प्रयास का सनसनीखेज आरोप लगाते हुए जैंत थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।