उदवंत नगर: बहन की शादी की खुशियां मातम में बदलीं, कार्ड बांटने निकले भाई को जेसीबी ने धमार मोड़ के पास रौंदा, गंभीर स्थिति में रेफर
आरा-बक्सर फोरलेन पर गजराजगंज ओपी क्षेत्र अंतर्गत धमार मोड़ के समीप गुरुवार की दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। बहन की शादी का कार्ड बांटने जा रहे बाइक सवार युवक को जेसीबी ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान गश्ती कर रही गजराजगंज पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को इलाज के लिए आरा