बिंदकी: बावन इमली शहीद स्मारक में अमर शहीद जोधा सिंह अटैया सहित बावन अमर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर जलाए गए दीप
फतेहपुर जनपद के बिंदकी-खजुहा रोड स्थित बावन इमली शहीद स्मारक में मंगलवार की सुबह 9 बजे देश को आजाद कराने वाले अमर शहीद जोधा सिंह अटैया सहित बावन अमर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर दीप जलाए गए। बताते चलें कि 28 अप्रैल 1858 को इसी स्थान पर अमर शहीद जोधा सिंह अटैया सहित बावन अमर शहीदों को ब्रिटिश सेना ने इमली के पेड़ में फांसी पर लटका दिया था।