भंडरिया: भंडरिया में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज़, दबंग दिल्ली की शानदार जीत
भंडरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में शनिवार देर रात नीलाम्बर-पीताम्बर कोस्को क्रिकेट नाइट टूर्नामेंट का भव्य आगाज़ हुआ।कार्यक्रम का उद्घाटन युवा समाजसेवी डब्लू सिंह और राजू तिर्की समेत अन्य अतिथियों ने फीता काटकर, बॉल को हिट कर और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया। इस दौरान आतिशबाजी ने माहौल को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया।