गुना नगर: सांई सिटी कॉलोनी में 17 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या, गम में डूबी मां बोली– आरोपी को मिले फांसी की सजा
गुना: कैंट थाना क्षेत्र की सांई सिटी कॉलोनी में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय मोहित रजक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घायल मोहित की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपी रामजीलाल रजक फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। वहीं मृतक की मां ने आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की है।