लाडनूं: सोशल मीडिया पर अपराधियों का महिमामंडन करना युवकों को पड़ा भारी, लाडनूं पुलिस ने 9 लोगों को किया गिरफ्तार
Ladnu, Nagaur | Oct 30, 2025 सोशल मीडिया पर अपराधियों को फॉलो करना एवं उनका महिमा मंडन करना कई लोगों को भारी पड़ गया। लाडनु पुलिस ने अभियान चलाकर नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना अधिकारी महेंद्र सिंह ने जानकारी देते हो बताया कि इन गिरफ्तार आरोपियों में से कई पर पहले से ही प्रकरण दर्ज है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है।