मुंगेर: सीएसपी संचालक से हुई 3 लाख 9 हजार रुपये की साइबर ठगी, पीड़ित ने साइबर थाने में दर्ज कराई शिकायत
Munger, Munger | Feb 23, 2024 मुंगेर जिला के टेटिया बम्बर प्रखंड अन्तर्गत मोंजरा निवासी पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक से जीवीवा केन्द्र (सीएसपी) संचालक के एकाउंट से साइबर अपराधियों ने 03 लाख 09 हजार रुपए की अवैध निकासी कर ली। इस संबंध में पीड़ित सीएसपी संचालक प्रसून कांत ने लाल दरवाजा स्थित साइबर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराया है।