प्रतापपुर: बगड़ा में हाथियों की तलाश जारी, हाथी मित्र दल कर रहा है निगरानी
प्रतापपुर रेंज सर्किल धरमपुर के ग्राम बगड़ा स्थित छीन बहरी नदी के किनारे हाथियों के समूह की मौजूदगी की सूचना के बाद वन विभाग सतर्क हो गया है। धरमपुर स्टॉप के हाथी मित्र दल द्वारा क्षेत्र में लगातार सर्च अभियान चलाकर हाथियों की गतिविधियों का पता लगाया जा रहा है। दल नदी किनारे और आसपास के वन क्षेत्रों में हाथियों के पदचिह्न व अन्य संकेतों की तलाश कर रहा है।