अम्बाला: अंबाला की मंडियों में गेहूं की सरकारी खरीद को लेकर तैयारियां पूरी
Ambala, Ambala | Mar 29, 2024 हरियाणा की मंडियों में 1 अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू होने वाली है। मंडी प्रशासन की तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जो किसानों ने मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया है उनके 1 तारीख से गेट पास कटना शुरू हो जाएंगे। किसानों की सुविधा के लिए मंडी प्रशासन ने उनके रहने, पीने के स्वच्छ पानी और टॉयलेट की व्यवस्था की है।