अम्बाला: गांव सद्दोपुर में आवारा कुत्तों ने बुरी तरह से नोचा 3 साल का मासूम लड़का,सिविल अस्पताल से पीजीआई रेफर
Ambala, Ambala | Mar 29, 2024 गांव सद्दोपुर स्थित एमएम अस्पताल में आवारा कुत्तों ने 3 साल के मासूम लड़के को बुरी तरह से नोचा दिया। घायल अवस्था में लड़के को लेकर परिजन शहर के सिविल अस्पताल आए हैं। जहां पर उसका इलाज डॉक्टर ने शुरू कर दिया है। लेकिन डॉक्टर का कहना है कि बच्चों के शरीर पर कुत्तों ने 30 जगह पर काट खाया है। इसलिए इसे रेफर करना पड़ेगा।