खाजूवाला: अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर पर पकड़ा गया डेनमार्क निवासी, पूछताछ जारी
खाजूवाला क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर इलाके में एक संदिग्ध विदेशी नागरिक को पुलिस ने डिटेन किया है। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। उक्त विदेशी नागरिक खाजूवाला बाजार से होते हुए अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर की ओर जा रहा था। इस दौरान स्थानीय लोगों को उस पर संदेह हुआ और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया।