गिरिडीह: रक्तदान के लिए बेहतर योगदान के लिए सीसीएल ने बनियाडीह पार्क में रेड क्रॉस के चेयरमैन को किया सम्मानित
रक्तदान के क्षेत्र में बेहतर योगदान के लिए सीसीएल ने रेड क्रॉस के चेयरमेन अरविंद कुमार को रविवार को 3 बजे बनियाडीह पार्क में सम्मानित किया।सीसीएल की ओर से यहां आयोजित रंगारंग कार्यक्रम के दौरान जीएम बासाब चौधरी ने शॉल, सर्टिफिकेट व मोमेंटो देकर श्री कुमार को सम्मानित किया। रक्तदान के क्षेत्र में रेड क्रॉस के योगदान की सराहना की।