पूरनपुर: गांव मुडिया में जमीन विवाद को लेकर किसान संगठनों में बढ़ी तनातनी, दूसरे संगठन ने सौंपा ज्ञापन
पूरनपुर। तहसील क्षेत्र के ग्राम मुडिया में भूमि पैमाइश और कब्जे के विवाद को लेकर किसान संगठनों के बीच टकराव की स्थिति बन गई है। एक पक्ष द्वारा पूर्व में शिकायत किए जाने के बाद अब भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने तहसीलदार पूरनपुर को ज्ञापन सौंपकर राजस्व नियमों के अनुसार निष्पक्ष पैमाइश कराने की मांग की है।